
अमीन सायानी पेश करते हैं -
नंदी दुग्गलस “दी आरट औफ सिंगिंग” (शिक्षा)
अगर मैं गा सकता हूँ --- तो आप क्यों नहीं ???
कृपया यह पूरी जानकारी पढ़ें
6. नंदी दुग्गल के बारे में।
अपने स्टूडियो में कई वर्षों के शोध(research) के बाद और महान भारतीय कलाकारों के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के बाद मेरे लिए इस प्रणाली को परिपूर्ण (perfect) बनाना संभव हुआ। मैंने भारत के बाहर 1000 से अधिक शोज (shows) किए, जैसे केन्या, युगांडा, तंजानिया, ज़ांज़ीबार (पूर्वी अफ्रीका), यूके, अमेरीका, कनाडा, त्रिनिदाद, गुयाना, सूरीनाम (वेस्टइंडीज), मोरीशियस, दक्षिण अफ्रीका, फिजी आयरलैंड और हॉलैंड। अपने जीवन में 1365 शोज (shows) किए। कलाकार थे रफ़ी साहब, मन्ना डे, हेमंत कुमार, तलत महमूद, सी.एच.आत्मा, मुकेशजी, अनुराधाजी, कविता कृष्णमूर्ति, सुलक्षणा पंडित, प्रमिला दातार और किशोर कुमार। किशोर दा को पहली बार 1969 में त्रिनिदाद (वेस्टइंडीज) में पेशेवर (professional) मंच पर प्रस्तुत किया गया था। मैंने 1956 में तलत साहिब के शो के साथ संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करना शुरू किया और 35 से अधिक वर्षों तक, करता रहा। कलाकारों के सैकड़ों शोज (shows) देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा। क्योंकि मुझे भी गाने का बहुत शौक है, मुझे इन शोज (shows) में गाने का मौका कभी-कभी मिलता था जब 8-10 शोज (shows) के बाद किसी कलाकार का गला थोड़ा खराब हो जाता था तो मुझे 20 - 25 मिनट गाना पढ़ता था..... शो चलना चाहिए..... मैं सहगल साहब और पंकज मलिक के बहुत पुराने गाने गाता था। लोगों को बदलाव मिलता था और मजा भी आता था।
संगीत हमारी रूह का भोजन है। इसकी जुबान ऐसी है की दुनिया में कोई भी संगीत सब को भाता है। इसी से भाईचारा पैदा होता है। हमारी सभयता में इस्का बहुत बड़ा योगदान है। जब आप गाते हो तो आप बिलकुल खो जाते हो। यहाँ हम सभी के लिए पूजा और मन की शांति और विश्राम पाते हैं। भगवान और आंतरिक खुशी मिल जाएगी। पूर्णता का एक ही उपाय है - सुर ताल के साथ ठीक से गाओ? हर हफ्ते मेरे लगभग 25 प्रशिक्षित छात्र (students) मुंबई के अन्य स्थानों में स्टेज शो करते हैं। उनमें से कुछ गायक : श्री. संजय कोरगांवकर, डॉ.दीपक देशपांडे, श्री. केआर रवि, श्री. एन.एस किशोर कुमार (गीत दर्पण शो), श्रीमती मनीषा जेठवानी, श्री. राकेश कंसरा, श्री. गुरदीप सिंह (जश्न क्लब, पवई), श्री. संजय कोहली, श्री. कमल मल्होत्रा, श्री. जे.पी काका (नौशाद संगीत समिति, कोलीवाड़ा) है।
आप हमारी वेबसाइट www.geetgao.com/testimonals.html पर कुछ प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियो के लोगों की स्वीकृति (acknowledgement) पढ़ सकते हैं। पहले हम शोबिज इंटरप्राइजेस एंड स्टूडियोज के नाम से स्टूडियो चलाते थे। आप मेरे 40 रिकॉर्ड किए गए गाने (ग़ज़लें, गीत , H.M.V और C.B.S द्वारा) सुन सकते हैं। एल्बम ऑटम शैडोज - एच.एम.वी., गिले शिकवे - सी.बी.एस, हिट्स ओफ़ सी.एच. आत्मा - सी.बी.एस, ' चक्र समय का ' भजन सभी, यूट्यूब पर सुन सकते हैं, क्योंकि म्युज़िक अब दुकानो में नहीं बिकता, और संगीत कंपनियाँ बंद हो चुकी हैं। आप इन गीतों को यूट्यूब पर सुन सकते हैं।'नंदी दुग्गल के सभी गीत' (all songs of nandi Duggal) टाइप करें या एल्बम का नाम टाइप करें। यदि आप मेरे सक्रिय जीवन के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ: www.geetgao.com & www.blogspot.com टाइप करें 'अमीन सयानी प्रेजेंट्स नंदी दुग्गलस, “दी आरट औफ सिंगिंग”।
